होली के बारे मे कुछ खास जानकारी 2024:
हैलो दोस्तों आज हम बात करने वाले है, आने वाले त्यौहार होली के बारे मे होली क्यू मनाई जा रही है कब से मनाई जा रही है
होली भारत का बहुत ही लोकप्रिय और खुशियो वाला त्यौहार है। होली का त्यौहार मुख्य रूप से रंगों और गुलाल से खेले जाना वाला त्यौहार है लोग इस दिन एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली खेलते हैं। यह प्रत्येक वर्ष मार्च माह में मनाया जाता है। और इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व है।
होली दो दिनों तक मनाई जाती है जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है,और दूसरे दिन रंगों का त्यौहार होता है जिसमें लोग मिल जुलकर रंग खेलते हैं, और एक दूसरे को लगाते है, और खुशियां मनाते हैं। उसे बड़ी होली कहते है। रंगों गुब्बारों और पिचकारी से बहुत पहले से ही होली खेलने का चलन चला आ रहा है। बहुत पहले होली केवल हिन्दू धर्म का त्यौहार था लेकिन अब ये दुनिया भर में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है।
ऐसे में इन दिनों बाजार में एक अलग रौनक देखने को मिलती है। खाने-पीने से लेकर कपड़ों तक, लोग शॉपिंग में जुटे रहते हैं। घरों में पापड़ और गुजिया बनाने का काम शुरू कर दिया जाता है। लोग दूर शहर से अपने घर त्यौहार मनाने के लिए आते हैं। हर साल इस त्यौहार को लेकर लोगों के मन में एक अलग उल्लास नजर आता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक भी इस त्यौहार का इंतजार करते हैं और त्यौहार के दिन आपस में मिलकर होली एंजॉय करते हैं।
#about holi #holi ke bare me jankari